गणना कार्य में कोताही बरतने पर रेवाड़ी खेड़ा से शिक्षक सतीश कुमार पर हुआ मुकदमा दर्ज
गणना कार्य में कोताही बरतने वालों के खिलाफ
होगी सख्त कानून कारवाई: डीसी
May 11, 2026, 19:59 IST
भिवानी, 11 मई। जनगणना कार्य में कोताही बरतने और कारण पूछे जाने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर चार्ज ऑफिसर तहसीलदार की शिकायत पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी खेड़ा से शिक्षक सतीश कुमार के खिलाफ थाना सदर भिवानी में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। वहीं दूसरी ओर डीसी साहिल गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा है कि गणना कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के तहत् एक मई से घर घर जाकर मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में गणना प्रगणक और सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। इनकी निगरानी के लिए चार्ज ऑफिसर भी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारियों को गणना कार्य को गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी खेड़ा से शिक्षक सतीश कुमार द्वारा अपना कार्य शुरू नहीं किया गया, वहीं दूसरी ओर उनकी सुपरवाइजर रितु द्वारा कारण जानने पर उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। रितु ने अपने चार्ज ऑफिसर तहसीलदार को बताया कि परगणक सतीश कुमार द्वारा बार-बार कहने के बावजूद भी वह गणना का कार्य शुरू नहीं कर रहा है, वहीं दूसरी ओर शराब पीकर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है।
इसी के चलते शिक्षक सतीश कुमार के खिलाफ फिर दर्ज करवाई गई। वहीं डीसी साहिल गुप्ता ने गणना कार्य में लगे प्रगणको और सुपरवाइजर को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपना कार्य गंभीरता से करें। लापरवाही बताने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

