Haryana School Teachers News: 40 हजार खाली पदों पर भर्ती और स्कूल मर्ज नीति के खिलाफ शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन

गांधी जयंती के अवसर पर भिवानी में अध्यापकों ने सत्याग्रह धरना और भूख हड़ताल की। 40 हजार पदों पर भर्ती और पुरानी पेंशन बहाली की जोरदार मांग उठाई गई।

 
Gandhi Jayanti protest

भिवानी : गांधी जयंती पर भिवानी में अध्यापकों का सत्याग्रह, 40 हजार पदों पर भर्ती और पुरानी पेंशन बहाली की मांग,भिवानी में गांधी जयंती के अवसर पर अध्यापकों और कर्मचारी संगठनों ने लघु सचिवालय के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह धरना और भूख हड़ताल कर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के नेतृत्व में आयोजित इस राज्यव्यापी आंदोलन में शिक्षकों ने 40 हजार खाली पदों पर स्थायी भर्ती, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने स्कूलों के विलय की नीति का विरोध करते हुए शिक्षा बजट बढ़ाने और नए स्कूल खोलने की मांग की। अध्यापक नेताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा क्षेत्र में लगातार अनदेखी की जा रही है और शिक्षकों पर अतिरिक्त शर्तें थोपी जा रही हैं। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन देते हुए सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की।