Bhiwani Tosham Police Arrest Two Thieves News 2026: तोशाम पुलिस ने बंद मकान में चोरी के दो आरोपी किए गिरफ्तार: पानी की टोंटियां और बर्तन बरामद

भिवानी के तोशाम में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; पानी की टोंटियां व बर्तन बरामद, जेल भेजे गए।
 
Haryana news today Hindi

थाना तोशाम पुलिस ने बंद मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से चोरी की गई पानी की टोंटियां व बर्तन किए बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में घरों में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम पुलिस ने बंद मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस मामले में पवन निवासी तोशाम ने थाना तोशाम पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसके पुराने मकान का ताला तोड़कर वहां से सामान व बर्तन आदि चोरी करके ले गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।

दिनांक 23.11.2026 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम के एएसआई नरेंद्र कुमार ने चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को कैरू मोड़, तोशाम से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करण पुत्र राजू निवासी पटौदी तथा मोनू पुत्र सुरेंद्र निवासी तोशाम के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से मकान से चोरी की गई पानी की टोंटियां व बर्तन बरामद किए गए हैं। इस अभियोग में इससे पहले एक अन्य आरोपी सुनील को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।