भाजपा नेताओं ने जिले भर में चलाया व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के गौरवमयी 12 साल पूरा होने पर किया पौधारोपण
Jun 13, 2026, 16:17 IST
भिवानी/ लोहारू/बवानीखेड़ा, 13 जून। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवमयी 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले भर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने गांव कोंट में, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने गांव खेड़ी दौलतपुर में तथा भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक शहर में बिट्स कॉलेज के सामने नमो वन में पौधारोपण किया। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री जेपी दलाल और एसडीएम मनोज दलाल ने लोहारू मार्केट कमेटी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह ने प्रेक्षा विहार के पास पौधारोपण किया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले भर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया, जहां पर पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों व अधिकारियों ने पौधारोपण किया। पौधारोपण वन विभाग के तत्वावधान में किया गया। पौधारोपण करने के दौरान विधायकगण व पार्टी नेताओं ने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने जरूरी है। पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी है।
पार्टी नेताओं ने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने जन्म दिन या अपने पूर्वजों की याद में पौधारोपण करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़-मां के नाम लगाने का आह्वान किया हुआ है। प्रधानमंत्री द्वारा की गई अपील का लोगों के मानसिक पटल पर बड़ा ही सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के बिना जीवन संभव ही नहीं है। कोरोना काल के दौरान बनी विकट परिस्थिति को सभी देख चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक नागरिक का योगदान जरूरी है।