Hansraj Pradhan Punyatithi: भिवानी में समाजसेवी हंसराम प्रधान की पुण्यतिथि पर हवन, सुपुत्रों ने समाज को भेंट की कढ़ाई और पलटा

समाजसेवी स्वर्गीय हंसराम प्रधान की पुण्यतिथि पर हवन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम। सुपुत्रों ने समाज को उपयोगी वस्तुएं भेंट कीं।
 
Advocate Vinod Chopra

जिस पिता ने समाज को परिवार माना, बेटों ने उनकी सेवा-परंपरा को आगे बढ़ाया

पुण्यतिथि पर हवन, सुपुत्रों ने समाज को कढ़ाई व पलटा भेंट कर दी श्रद्धांजलि

भिवानी। समाजसेवी एवं कई वर्षों तक निर्विरोध प्रधान रहे स्वर्गीय श्री हंसराम प्रधान जी की पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्रों द्वारा श्रद्धापूर्वक हवन का आयोजन किया गया। प्रधान जी का निधन 14 सितंबर 2020 को हुआ था। इस अवसर पर उनके सुपुत्र रमेश चोपड़ा (पूर्व पंच), सत्यवान चोपड़ा, मास्टर रणसिंह चोपड़ा एवं एडवोकेट विनोद चोपड़ा ने समाज को एक बड़ी कढ़ाई, एक मध्यम कढ़ाई तथा एक बड़ा पलटा भेंट स्वरूप प्रदान किया।

स्वर्गीय हंसराम प्रधान जी अपने सरल स्वभाव, समाजसेवा और सभी के प्रति आत्मीय व्यवहार के लिए जाने जाते थे। वे अपने साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी परिवार का हिस्सा मानते थे तथा उनके सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहते थे। समाज के प्रति उनकी सेवा भावना और लोकप्रियता के कारण वे कई वर्षों तक निर्विरोध प्रधान चुने गए।

समाजसेवी

प्रधान जी अपने पीछे चार पुत्र, चार पुत्रवधुओं, पौत्र-पौत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्होंने परिवार में शिक्षा और संस्कारों को विशेष महत्व दिया तथा अपनी पुत्रवधुओं को भी शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। उनके संस्कारों का प्रभाव आज परिवार में स्पष्ट दिखाई देता है।

सुपुत्रों ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें हमेशा समाजसेवा, भाईचारे और जरूरतमंदों की सहायता की सीख दी। उनकी स्मृति में समाज को उपयोगी सामग्री भेंट करना उसी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है। पिता के विचारों और सेवा भावना को अपने कर्मों के माध्यम से जीवित रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

हवन के दौरान परिवारजनों एवं समाज के लोगों ने स्वर्गीय प्रधान जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वर्गीय हंसराम जी के भाई सतवीर जी, महेंद्र, कालू राम, अनिल, प्रीतम, भूपेंद्र, नीरज सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।