एक अच्छा शिक्षक होने के लिए एक अच्छा विद्यार्थी होना जरूरी : दीप्ति धर्माणी
जल संरक्षण में प्रत्येक नागरिक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करे: कुलगुरू
विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में आईसीआईसीआई बैंक द्वारा विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर स्थापित
Jun 10, 2026, 17:41 IST
भिवानी 10 जून
एक अच्छा शिक्षक होने के लिए एक अच्छा विद्यार्थी होना बहुत जरूरी है। शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। यह विचार कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी ने विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन के विद्यार्थियों की फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने
विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में आइसीआइसीआइ बैंक द्वारा दान किए गए वाटर कूलर का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि विदाई हमारे लिए सिखाई का काम करती है। हम जीवन भर सीखते रहते हैं। हमारे पहले गुरु माता पिता होते हैं और उसके बाद शिक्षा प्रदान करने वाले गुरु होते हैं। जो माता पिता नहीं सीखा पाते वो हमें गुरु सिखाते हैं,इसलिए अपने माता पिता और गुरुजनों का सम्मान करें। उन्होंने एजुकेशन के विद्यार्थियों को भविष्य के शिक्षक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे जल संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय में आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वाटर कूलर स्थापित करने पर उनका धन्यवाद किया। विभाग संघ चालक सतनारायण मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने अर्जित ज्ञान को समाज एवं राष्ट्र के विकास में लगाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने अंदर संस्कार एवं राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पित भाव बनाए रखें और अपना प्रत्येक कार्य राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानते हुए करें।
यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ अदम्यवीर ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।मंच का संचालन डॉ रचना शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ वेदप्रकाश,डॉ मुकेश यादव, आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर पुनीत शर्मा,संदीप शर्मा,रमेश फील्ड एक्सपर्ट, पीआरए ऋषि शर्मा,अमित कुमार,मनोज धारीवाल,फूल कुमार,विमल कुमार,पवन कुमार सहित सैंकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।