- मतदाता पुनरीक्षण कार्य की जागरूकता के लिए गाँवों में आयोजित होंगी ग्राम सभाएं: साहिल गुप्ता
भिवानी, 15 जून। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न करवाने के लिए विभिन्न विभागों जरूरी निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुप्ता ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नगर परिषद एवं नगर पालिका पार्षदों की बैठकें आयोजित कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जागरूकता करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया को निर्देश दिए कि स्कूलों में जागरूकता क्लब गठित किए जाएं तथा कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को इस अभियान से जोड़ा जाए, ताकि वे अपने अभिभावकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने के लिए प्रेरित कर सकें। उन्होंने पंचायती विभाग को गांवों में ग्राम सभाओं का आयोजन करने के निर्देश दिए। इन ग्राम सभाओं में प्राइमरी स्कूलों के मुख्य अध्यापक, बीएलओ, चौकीदार, नंबरदार, सरपंच, पंच, पटवारी, ग्राम सचिव सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साथ ही गांवों में मुनादी कराकर भी आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए कुल 941 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। इनमें लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 246, भिवानी में 227, तोशाम में 233 तथा बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 235 बीएलओ कार्यरत हैं। ये सभी बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य करेंगे तथा मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे पुनरीक्षण कार्य के दौरान अपने दो रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो, मतदाता पहचान पत्र तथा मोवाइल नंबर बीएलओ को उपलब्ध करवाएं और निर्धारित प्रपत्रों में भी इनका सही उल्लेख करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।
इस दौरान एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम लोहारू मनोज दलाल, एसडीएम तोशाम संदीप कुमार, नगराधीश अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बॉक्स
- विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जरूरी दस्तावेज
डीसी ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र नागरिकों को अपने आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने होंगे। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता निर्धारित तिथि पर बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) के पास पहुंचकर अपने दस्तावेज जमा करवाएं ताकि मतदाता सूची का शुद्ध एवं पारदर्शी अद्यतन किया जा सके। आवेदन करते समय दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, मतदाता पहचान पत्र (यदि उपलब्ध हो), केंद्र/राज्य सरकार, पीएसयू के कर्मवारी या पेंशनर का पहचान पत्र अथवा पीपीओ, 01 जुलाई 1987 से पहले भारत में किसी सरकारी विभाग, स्थानीय निकाय, बैंक, डाकघर, एलआईसी या पीएसयू द्वारा जारी पहचान पत्र प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय का शैक्षणिक प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, ओबीसी, एससी, एसटी अथवा अन्य जाति प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां लागू हो), सरकारी अभिलेखों में दर्ज परिवार रजिस्टर, सरकार द्वारा जारी मकान आवंटन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार) आदि शामिल हैं।
बॉक्स
वहीं दूसरी ओर एडीसी दीपक लाल करवा ने भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्वाचन विभाग के स्वीप कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग सहित अन्य सभी संबंधित विभागों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं तक अभियान की जानकारी पहुंचाए तथा नागरिकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करे। एडीसी ने अधिकारियों से विभागीय कार्यक्रमों, बैठकों एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार

