- विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद भिवानी चलाएगी विशेष स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान: हरबीर सिंह
भिवानी में 4-5 जून को चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान। 'मेरा पौधा-मेरी जिम्मेवारी' के तहत होगा पौधारोपण। सफाई संबंधी शिकायतों के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर।
Jun 1, 2026, 18:08 IST
भिवानी, 01 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 4 व 5 जून को नगर परिषद द्वारा डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में शहर में विशेष स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों, मुख्य मार्गों, बाजारों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त की जाएगी और पौधारोपण किया जाएगा।
जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह ने ये जानकारी देते हुए बताया कि 05 जून को मेरा पौधा-मेरी जिम्मेवारी अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान नगर परिषद अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक भाग लेंगे। नगर परिषद ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढक़र भाग लें तथा स्वच्छ, सुंदर एवं हरित भिवानी बनाने में अपना सहयोग दें।
बॉक्स
सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए कर सकते हैं हैल्पलाईन नंबरों पर संपर्क
जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह ने बताया कि नगर परिषद प्रशासन द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतों के लिए हैल्प लाईन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर नागरिक अपनी शिकायत दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि नागरिक 18002031371, 8053609453 और 8053609445 पर सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायत दे सकते हैं। नगर परिषद द्वारा नागरिकों की शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।