चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय और क्रीड़ा भारती भिवानी के सौजन्य से 15 से 21 जून तक योग महोत्सव
सीबीएलयू के एमएससी और बीएससी योग विभाग के विद्यार्थी भिवानी व आसपास के गांव में विभिन्न 40 स्थानों पर लगाएंगे योग कैंप
Jun 14, 2026, 15:05 IST
भिवानी, 14 जून।
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी और क्रीड़ा भारती भिवानी के सौजन्य से 15 जून से 21 जून तक योग महोत्सव मनाया जाएगा। इस सप्ताह भर चलने वाले आयोजन में एमएससी योग और बीएससी योग के विद्यार्थियों द्वारा भिवानी शहर और आसपास के गांवों में 40 स्थानों पर योग कैंप लगाए जाएंगे।
विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सुरेश कुमार मालिक और विभागाध्यक्ष डॉ. लक्खा सिंह के मार्गदर्शन में इन कैंपों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन से पूर्व कुलगुरु प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी और कुल सचिव डॉ. भावना शर्मा ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।
अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण पूरा
आयोजन से पहले विद्यार्थियों का विशेष प्रशिक्षण 11 से 13 जून तक चला। यह प्रशिक्षण डॉ. सुनील भारद्वाज के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल की बारीकियां सिखाई गईं, ताकि वे कैंप में आमजन को सही विधि से योग अभ्यास करा सकें।
प्रो. सुरेश कुमार मालिक ने बताया कि सभी विद्यार्थी इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं और योग के माध्यम से अपना सुंदर भविष्य देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमएससी और बीएससी योग के छात्र व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ समाज सेवा का भी अवसर प्राप्त कर रहे हैं।
आमजन को मिलेगा लाभ
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय को पूर्ण आशा है कि भिवानी के नागरिक इन योग कैंपों का पूरा लाभ उठाएंगे। योग महोत्सव का उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
क्रीड़ा भारती भिवानी के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव युवाओं में योग के प्रति रुचि बढ़ाने और तनाव मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।