DTCP Bhiwani Illegal Construction Demolition News: अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का पीला पंजा, तीन डीपीसी और सड़क नेटवर्क किया गया ध्वस्त

भिवानी के जोनपाल क्षेत्र में नगर योजनाकार विभाग ने अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 एकड़ में बने निर्माण और सड़क नेटवर्क को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया है।
 
Jaideep Kharab District Town Planner

भिवानी-जोनपाल में अवैध कॉलोनी में जेसीबी से चार एकड़ में निर्माण को किया ध्वस्त

भिवानी, 29 अक्टूबर। भिवानी के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनी और निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर योजनाकार विभाग की टीम ने भिवानी-जोनपाल के राजस्व क्षेत्र में तोडफ़ोड़ अभियान चलाया। जिला नगर योजनाकार अधिकारी जयदीप खरब ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान लगभग चार एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी में बने तीन डीपीसी तथा सडक़ नेटवर्क को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया।  

नियंत्रित

जिला नगर योजनाकार ने बताया कि यह कार्रवाई गांव भिवानी-जोनपाल की राजस्व भूमि में खसरा नंबर 229//3, 7, 8, 13, 14, 17 और 18 में की गई। अभियान का उद्देश्य नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी और अनधिकृत निर्माणों को हटाना था। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल तथा एक जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण को गिराया है। इस दौरान लोगों को अनाधिकृत कॉलोनियों में जमीन का क्रय-विक्रय न करने की अपील की गई है।    

नियंत्रित