न्यायालय परिसर भिवानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई मॉक ड्रिल।
 

मॉक ड्रिल में पुलिस एवं कमांडो दस्ते ने लिया भाग
 
 
Bhiwani commando squad drill

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशन में आज न्यायालय परिसर भिवानी की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करने तथा किसी भी अप्रिय एवं आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की कार्यप्रणाली एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का व्यावहारिक परीक्षण किया गया।

मॉक ड्रिल में कोर्ट परिसर सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक ओमपाल, जिला पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा जिला कमांडो दस्ते ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभ्यास के दौरान कमांडो दस्ते ने न्यायालय परिसर को चारों ओर से घेरकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली तथा संदिग्ध परिस्थितियों से निपटने की कार्यवाही का प्रदर्शन किया। परिसर के सभी प्रवेश एवं निकास मार्गों, सार्वजनिक स्थानों तथा महत्वपूर्ण सुरक्षा बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण एवं चेकिंग की गई। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई, समन्वय एवं सुरक्षा प्रबंधन की तैयारियों का भी परीक्षण किया गया।

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, पुलिस बल की तत्परता एवं समन्वय को परखना तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।

जिला पुलिस भिवानी द्वारा भविष्य में भी न्यायालय परिसर सहित अन्य महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार की मॉक ड्रिल एवं सुरक्षा अभ्यास आयोजित किए जाते रहेंगे।