भिवानी की बेटी श्रद्धा ग्रेवाल ने जीता स्वर्ण पदक
भिवानी :
हाल ही में 22 से 25 जनवरी तक हैदराबाद के शमशाबाद में आयोजित हुई 7 वीं सीनियर राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में हरियाणा का 30 सदस्यीय दल ने भाग लिया।
जिसमें हरियाणा मुए थाई टीम में 11 महिला खिलाड़ी व 15 पुरुष खिलाड़ियों सहित चार कोच मैनेजर शामिल होकर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। जानकारी देते हुए मुए थाई खेल संघ हरियाणा के महासचिव सोमबीर वशिष्ठ ने बताया की हरियाणा टीमें के महिला वर्ग में आरती, लक्ष्मी देवी, श्रद्धा ग्रेवाल, सालिनी, अंजली, रंजन, समीक्षा, प्रितिका ने भाग लिया।
पुरुष वर्ग में जय यादव, योगेन्द्र, कुणाल, मुकुल, पियुष कुमार, यश कौशिक,निखिल शर्मा, हितेश सांगवान ने भाग लिया। एलिट वर्ग में महिलाओं में रीना रानी, भारती व पुरुषों में निखिल देशवाल, दीपक, सोरभ राठी वाई क्रृ इवेंट में भूमिका, मंजीत, मुकेश कुमार, दिपांशु, मुनीम ने भाग लिया।
हरियाणा टीम के साथ टीम चीफ दा मिशन सोमबीर वशिष्ठ,टीम कोच मुनिम कुमार, टीम मैनेजर में राकेश कुमार तकनीकी अधिकारी में दीपक पारचे ने टीम का नेतृत्व किया। इस अवसर पर मुए थाई खेल संघ हरियाणा के महासचिव सोमबीर वशिष्ठ ने कहा कि हरियाणा टीम में सभी खिलाड़ी बहुत अनुभवी खिलाड़ी थे और सभी खिलाड़ियों ने अपने अपने भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
वशिष्ठ ने कहा कि खेल मतलब हरियाणा,हरियाणा मतलब खेल क्योंकि हरियाणा के खिलाड़ियों ने खेलों को सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि संस्कृति बनाया है।मिट्टी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचे हमारे खिलाड़ी देश व प्रदेश का गौरव हैं।हरियाणा प्रदेश का हर गांव,हर मैदान मेहनत,अनुशासन और जीत की कहानी कहता है।
वर्तमान समय में हमारी राज्य व केंद्र सरकार की खेल-प्रोत्साहन नीतियाँ,मजबूत खेल ढांचा और खिलाड़ियों को अधिक से अधिक खेल सुविधाओं के साथ पूरा मान सम्मान व नौकरियां दे रही है।इन्हीं कारणों से हरियाणा आज भारत की खेल राजधानी बन चुका है।
वहीं आज मुए थाई खेल भी हरियाणा के युवाओं व खिलाड़ियों का पसंदीदा खेल बन चुका है वर्तमान समय में हरियाणा के युवा खिलाड़ी युथ ओलम्पिक खेलों , वर्ल्ड चैम्पियनशिप व राष्ट्रीय स्तर की चैम्पियनशिपों में भाग लेकर देश व प्रदेश का मान बढ़ा रहे है । स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में श्रद्धा ग्रेवाल, समीक्षा व मुनीम कुमार, रजत पदक विजेताओं में भूमिका, दीपांशु व अंजली, हितेश सांगवान जबकि कांस्य पदक विजेताओं में निखिल शर्मा, दीपक, सौरभ राठी,शालिनी, रंजन, रीना रानी, भारती, मंजीत विजेता रहे ।
हरियाणा टीम के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराते हुए 3 स्वर्ण सहित 16 पदक जीतकर प्रदेश क नाम रोशन किया है । विजेता खिलाड़ियों का हरियाणा पहुंचने पर मुए थाई खेल संघ के चेयरमैन कमल सैनी व प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा द्वारा भव्य अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर मुकेश तंवर उपाध्यक्ष हरियाणा, दीपक भाकर भिवानी, गौरव शर्मा रोहतक, प्रदीप पहलवान कायला, कर्मबीर कौशिक पालवास कोषाध्यक्ष हरियाणा, विशाल दीक्षित सह सचिव भिवानी, प्रणव तिवारी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज तंवर , मृत्युंजय, नक्ष, शुभम शर्मा, खेल प्रेमी व अभिभावक मौजूद रहे ।

