शिक्षा के क्षेत्र में भिवानी के वैश्य समाज की बहुत बड़ी भूमिका है: विपुल गोयल 

 
शिक्षा के क्षेत्र में भिवानी के वैश्य समाज की बहुत बड़ी भूमिका है: विपुल गोयल 

भिवानी।

हरियाणा प्रदेश के राजस्व एवं आपदा तथा शहरी स्थानीय  निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि राष्ट्र और समाज के उत्थान में वैश्य समाज की बहुत बड़ी भूमिका है, जिसमें भिवानी का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।

शिक्षा के क्षेत्र में भिवानी के वैश्य समाज का बहुत बड़ा नाम है। 
कैबिनेट मंत्री श्री गोयल वीरवार को वैश्य कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत कॉलेज में बनने वाले इक्वेशन सेंटर के लिए 11लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में नवनिर्मित लाइब्रेरी ब्लॉक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वैश्य कॉलेज भिवानी से खेल, उद्योग, शिक्षा, प्रशासनिक और राजनीति के क्षेत्र में भी अनेक प्रतिभाएं निकली हैं,  जिन्होंने देश और दुनिया में अपना नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा है कि फरीदाबाद में भी भिवानी से बहुत बड़ी तादाद में लोग निवास करते हैं। 
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी वर्ष प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। वैश्य कॉलेज में नई शिक्षा नीति की सुविधा के लिए बनने वाले सेंटर के बहुत ही दूरगामी सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ रोजमर्रा की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए गंभीर है। सरकारी युवाओं के उज्जवल भविष्य को लेकर गंभीर है।  

उन्होंने वैश्य कॉलेज में विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही शिक्षा के साथ-साथ खेल आदि सभी प्रकार की सुविधाओं को लेकर संस्था प्रबंधन के सभी पदाधिकारी का आभार प्रकट किया। 
विधायक एवं पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि वैश्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से जिले और कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस कॉलेज के विद्यार्थियों ने बड़े-बड़े उच्च पद हासिल किए हैं। भिवानी के वैश्य कॉलेज का अपनी एक अलग पहचान है। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्राचार्य संजय गोयल ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और कॉलेज की गतिविधियों और उपलब्धियां पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री को वैश्य कॉलेज संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर हरिकेश पंघाल ने किया।

इस दौरान वैश्य कॉलेज संस्था के प्रधान अजय गुप्ता,  महासचिव पवन बुवानीवाला, अशोक बुवानीवाला, रजिस्टर डॉक्टर श्रुति रागिनी, बृजलाल सर्राफ, डीन डॉक्टर नरेंद्र, धीरज तिरखा, और हिंदी विभाग अध्यक्ष अनिल तंवर सहित सभी कॉलेज स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।