बिट्स इंटरनेशनल स्कूल के होनहारों ने सीबीएसई 10वीं में गाड़े सफलता के झंडे, धीमंत रहा स्कूल टॉपर
 

सीबीएसई 10वीं बोर्ड में भिवानी के बिट्स इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा। धीमंत 92% अंकों के साथ रहे प्रथम। 100% रहा स्कूल का परिणाम, मेधावी छात्र और अभिभावक सम्मानित।

 
हरियाणा स्कूल एजुकेशन अपडेट
भिवानी, 26 अप्रैल : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में पालुवास स्थित बिट्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में एक विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। स्कूल के लिए गर्व की बात यह रही कि इस वर्ष 10वीं कक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 14 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाकर अपनी शैक्षणिक योग्यता का लोहा मनवाया।  परीक्षा परिणामों में धीमंत ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इच्छा ने 88.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। अन्य प्रमुख स्थान प्राप्त करने वालों में निर्भय, हिमांशी और खुशी शामिल रहे, जिन्होंने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वही विषयवार प्रदर्शन भी विद्यार्थियों का अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें गणित में धीमंत ने 98 अंक, आईटी में वीर ने 97 अंक, अंग्रेजी में इच्छा ने 96 अंक, सामाजिक विज्ञान में वीर ने 93 अंक और हिमांशी 92 अंक तथा हिंदी में पूर्व ने 93 अंक, जबकि इच्छा, निलेश व मुस्कान ने 92-92 अंक प्राप्त किए। समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। स्कूल परिसर का माहौल उत्सव जैसा रहा, जहाँ छात्र अपनी सफलता का जश्न मनाते दिखे। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य अशोक मुंजाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अपने छात्रों पर अत्यंत गर्व है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह शानदार परिणाम हासिल किया है। इन बच्चों ने न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि विद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा में भी चार चांद लगाए हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य सोमप्रकाश, सुनील रहेजा, हरीश रहेजा, शुभम रहेजा, प्रदीप कुमार, विनीता, ज्योति, प्रतिभा, सभ्या, आशा, एकता, शालिनी, मंजू, सोनिया, चाहत, वर्षा, ऋतू, अनिता, मिनाक्षी,  गीता आदि  सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। शैक्षणिक प्रबंधकचारु मेहता सहित समस्त शिक्षकगण और अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और इस सामूहिक सफलता के लिए एक-दूसरे को बधाई दी।