भाजपा माधव मंडल व ग्रामीण मंडल की जिला कार्यकारिणी घोषित 

 
भाजपा माधव मंडल व ग्रामीण मंडल की जिला कार्यकारिणी घोषित 

भिवानी :

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन महामंत्री फर्णिनंदर नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, भिवानी प्रभारी रेणु डाबला से विचार-विमर्श करने के बा भाजपा के जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने रविवार को माधव मंडल व ग्रामीण मंडल की कार्यकारिणी घोषित की।

कार्यकारिणी की घोषणा करने के लिए रविवार को स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने नवनियुक्त पदाधिकािरयों के नामों की घोषणा की।

इस मौके पर विरेंद्र कौशिक ने बताया कि माधव मंडल के तहत शिवराज बागड़ी को मंडल अध्यक्ष, संजय शर्मा, वीर सिंह, रमन सैन, नविता गुप्ता को मंडल उपाध्यक्ष, रतन तंवर प्रजापत, मंजू कथूरिया, को मंडल महामंत्री, बिजेंद्र शर्मा, मनोज सैनी, विष्णु सोनी, सुशीला, रूबी को मंडल सचिव, गोविंदा तंवर को मंडल कोषाध्यक्ष सतनाम सैनी को आईटी प्रमुख व राजेश शर्मा को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेवारी सौंपी गई।

वही ग्रामीण मंडल के तहत संदीप फूलपुरास को मंडल अध्यक्ष, धर्मेंद्र धारेडू, कमला कायला, दिलबाग कोंट, प्रमिला बामला, को मंडल उपाध्यक्ष, सुनील कुमार धारेडू, सुरेश बडाला, को मंडल महामंत्री, मित्तरपाल, ईश्वर यादव अजीतपुर, जयभगवान धारेडू, कृष्णा बामला , राजबाला को मंडल सचिव, नरेश गौतम कायला को मंडल कोषाध्यक्ष, राकेश प्रजापत को आईटी प्रमुख व चमन सिंह को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेवारी सौंपी गई।

जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि सभी नवनियुकत पदाधिकारी अपनी जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए संगठन हित में कार्य करें तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करें।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन का आधार होते है तथा जिस संगठन के कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करते है, वह संगठन भी निश्चित तौर पर मजबूत रहता है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता अपनी ताकत व जिम्मेवारी को समझते हुए आगे बढ़े। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हे जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में मजबूती से कार्य करेंगे।