भाजपा संगठन की मजबूती के लिए भिवानी में मंथन : बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को दी गई सक्रियता की डोज
 

पार्टी की असली शक्ति है बूथ स्तर के कार्यकर्ता : विरेंद्र कौशिक
 
 
सुनील भारद्वाज धारेडू

भिवानी, 03 मई : भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को भिवानी जिला भाजपा कार्यालय में ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशानिर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा गया। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने की, जबकि जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान मई माह की कार्ययोजना और बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के दम पर है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की असली शक्ति हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। हमारा लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख से लेकर सामान्य कार्यकर्ता को सक्रिय करना है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। यदि हमारा बूथ मजबूत होगा, तो संगठन स्वत: ही अपराजेय बन जाएगा। मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए हर गांव और हर वार्ड में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को आगामी सांगठनिक कार्यों के लिए प्रशिक्षित करना और उनकी समस्याओं को सुनना था। हम मंडल के हर बूथ पर जाकर संगठन को जमीनी स्तर पर इतना सशक्त बनाएंगे कि विपक्षी दल वहां टिक भी न सकें। मई माह की इस बैठक से जो ऊर्जा मिली है, उसे कार्यकर्ता मैदान में लेकर जाएंगे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने की शपथ ली। इस अवसर पर जिला महामंत्री रेखा राघव, रमेश पचेरवाल, मंडल सह प्रभारी राहुल नरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम जी, मंडल महामंत्री ईश्वर यादव, सुरेश सोलंकी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन शर्मा, राजकुमार फौजी नौरंगाबाद संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, अनिता बामला महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जयवीर, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश, एससी मोर्चा सुरेश नांगल, नरेश गोतम एडवोकेट मंडल कोषाध्यक्ष, मनीष सेन, कृष्णा बामला, राजबाला रंगा, बबीता, सज्जन कौर कार्यकारी जिला महामंत्री महिला मोर्चा, मंजीत, मित्रपाल, चमन, मंजीत सेन, विजय सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।