BJP Bhiwani News: भिवानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, अर्पित किए श्रद्धासुमन

भिवानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
Bhagat Singh tribute Bhiwani

शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी युगों-युगों तक देशवासियों के प्रेरणा के अक्षुण स्त्रोत रहेंगे : रीतिक वधवा

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती आज,भाजपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की श्रद्धांजलि अर्पित

भिवानी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आज जयंती है | अपनी सोच और मजबूत इरादों से अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाले नौजवान क्रांतिकारी को आज पूरा देश याद कर रहा है | भिवानी में भी भाजपाईयों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में भाजपाईयों ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि अपने परिवर्तनकारी विचारों व अद्वितीय त्याग से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने वाले और देश के युवाओं में स्वाधीनता के संकल्प को जागृत करने वाले शहीद भगत सिंह जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन | भगत सिंह जी युगों-युगों तक हम सभी देशवासियों के प्रेरणा के अक्षुण स्त्रोत रहेंगे | इस अवसर पर रमेश चौधरी, बाबूलाल स्वामी ,अशोक तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी , अजीत तिगड़ी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |