Haryana Updates: गुरुग्राम में हुई थी सगाई, हिसार के डॉक्टर के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी विधायक की बेटी

हरियाणा के बाढ़ड़ा से भाजपा विधायक उमेद पातुवास की डॉक्टर बेटी दीक्षा की शादी हिसार के डॉ. गोविंद के साथ 21 नवंबर को होने जा रही है। पूरी खबर पढ़ें।
 
Dr Diksha Dr Govind marriage Hisar

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बाढ़ड़ा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमेद पातुवास के परिवार में इन दिनों शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। विधायक की डॉक्टर बेटी दीक्षा का विवाह हिसार के रहने वाले डॉ. गोविंद के साथ तय हुआ है।

इस हाई-प्रोफाइल जोड़े की सगाई पहले ही गुरुग्राम में 19 अगस्त को धूमधाम से संपन्न हो चुकी है, और अब आगामी 21 नवंबर को दोनों पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे। इस मांगलिक आयोजन को लेकर दोनों परिवारों में भारी उत्साह का माहौल है और कई गणमान्य लोगों के इसमें शामिल होने की संभावना है।