बिहार-यूपी के युवाओं को नौकरी दे रही भाजपा-रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला शुक्रवार को भिवानी पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सांसद जंगबीर सिंह के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक जताया।
रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन में रोजगार को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा की सरकार हरियाणा के युवाओं को नौकरी के योग्य नहीं मानती।
हरियाणा के युवा केंद्रीय सेवाओं में बेहतर परिणाम लाते है, जबकि एचपीएससी एचपीएससी को हरियाणा के युवाओं का टैलेंट नजर नहीं आता।
उन्होंने कहा कि एचपीएससी हरियाणा के एससी, बीसी, जनरल व ईडब्ल्यूएस के युवाओं के पदों को खाली छोड़ रही है। यह हरियाणा के नौजवानों के साथ विश्वासघात है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहले ही हरियाणा के लोगों को कंधे के ऊपर कमजोर बता चुके है। आज हरियाणा प्रदेश के स्कूलों में टीचरों के 60 प्रतिशत, स्कूल प्रिंसिपल के 77 प्रतिशत व कॉलेज स्तर पर प्रोफेसर के 60 प्रतिशत पद खाली पड़े है।
विश्वविद्यालयों को ऋण देकर उनकी आर्थिक स्थिति खराब कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा की हरियाणा में शिक्षा को खत्म करने की नीति है।
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जैसे ही अप्रैल महीना शुरू होता है, विभिन्न प्रकार के वस्तुओं के दामों में बढ़ोत्तरी होती है तथा नए टैक्स लगते है। एक अप्रैल से कलेक्टर रेट बढ़े है, टोल टैक्स बढ़ा है, कामर्शिलय सिलेंडर के दाम बढ़े है, पीवीसी पाईप के दाम बढ़ाए गए है। कोल स्टील के दाम 22 से 25 प्रतिशत बढ़े है, फ्रीज, एसी व वॉटर कूलर के दामों में 5 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि नायरा एजेंसी ने पैट्रोल के दामों में 5 रुपए तथा डीजल के दामों में 3 रूपए वृद्धि की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अप्रैल माह में बंगाल के चुनाव संपन्न होने के बाद पैट्रोल व डीजल के दामों में भारी वृद्धि भाजपा करेगी। भाजपा सरकार अपने दिवालियापन को मिटाने के लिए लगातार आम आदमी पर विभिन्न प्रकार के टैक्स लगाकर जनता से पैसा वसूल रही है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायकों की क्रॉस वोटिंग के सवाल पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जल्द ही विश्वासघात करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अगले 4-5 दिनों में यह कार्रवाई संभव है।

