राहुल गांधी के बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता धूपड़ का तीखा पलटवार
हार के शतक के करीब खड़ी कांग्रेस देश में फैला रही है गंद : शंकर धूपड़
खुद को मोहब्बत की दुकान के संचालक बताने वाले कांग्रेस नेता असल में है लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा : धूपड़

May 21, 2026, 15:57 IST
भिवानी, 21 मई : भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और प्रदेश प्रवक्ता शंकर धूपड़ ने कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। रायबरेली में राहुल गांधी द्वारा दिए गए एक जनसभा के भाषण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए धूपड़ ने कहा कि खुद को मोहब्बत की दुकान का संचालक बताने वाले नेता असल में लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा हैं, जो जब भी मुंह खोलते हैं, देश में केवल नकारात्मकता और वैमनस्यता फैलाने का काम करते हैं।
शंकर धूपड़ ने राहुल गांधी के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की, जिसमें उन्होंने देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रभक्त संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा था। धूपड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस को गद्दार बताने का दुस्साहस कर रहे हैं। लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि देश की जनता भली-भांति जानती है कि असली गद्दार कौन है। पूरा देश देख रहा है कि लगातार मिल रही हार से कांग्रेस पार्टी पूरी तरह बौखला चुकी है।
चुनावी आंकड़ों का जिक्र करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार मात खाकर अब 99 के फेर में फंस चुकी है। धूपड़ ने कहा कि कांग्रेस अब तक 99 बार हार का मुंह देख चुकी है और राजनीतिक रूप से उसका हार का शतक पूरा होने में बस एक ही हार बाकी है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेता की बात खुद उनकी पार्टी के कार्यकर्ता और जमीनी नेता नहीं मानते, वह देश का नेतृत्व करने का ख्वाब देख रहे हैं। जिस व्यक्ति की अपने घर (पार्टी) में नहीं चलती, वह दूसरों के घर जाकर झगड़ा करवाने का काम करता है।
भाजपा नेता ने कांग्रेस को अपना रवैया सुधारने की नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें देश की जनता को गुमराह करना तुरंत बंद करना चाहिए और अपने पुराने नकारात्मक रिकॉर्ड को बदलना चाहिए। राहुल गांधी की राजनीतिक परिपक्वता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अब अपनी इन ओछी हरकतों से बाज आना चाहिए, क्योंकि अब उनकी उम्र इस तरह का बचपना करने की नहीं रह गई है। उन्हें देश के सामने एक जिम्मेदार विपक्ष की तरह व्यवहार करना चाहिए।
भाजपा की स्वीकार्यता और मजबूत स्थिति का दावा करते हुए शंकर धूपड़ ने कहा कि भाजपा आज देश की जनता के आशीर्वाद और उनके हित में किए गए कार्यों के दम पर खड़ी है। यही कारण है कि आज देश के लगभग 80 प्रतिशत क्षेत्रफल पर भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकारें मजबूती से काम कर रही हैं। हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। हाल ही में पश्चिम बंगाल की जनता ने भी कांग्रेस को पूरी तरह नकार कर यह साबित कर दिया है कि देश अब उनकी विभाजनकारी राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगा। जनता ने कांग्रेस को उसकी असली जगह दिखाकर बड़ा सबक सिखाया है।