भाजपा ने कैरू मंडल में निकली तिरंगा यात्रा 

 
भाजपा ने कैरू मंडल में निकली तिरंगा यात्रा 

भिवानी:

भाजपा द्वारा बुधवार को कैरू मंडल में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई, जिसकी अध्यक्षता तोशाम के चारों मंडल अध्यक्ष सतीश खापड़वास, कुलदीप महला, जगत कौशिक व भारत भूषण मेहता ने की।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने यात्रा के दौरान सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए। हमें मिलकर पूरे शहर को तिरंगामय बनाना है। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से भाजपा ने स्वतंत्रता दिवस के जश्न को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया है, ताकि हर घर में तिरंगा फहराया जा सके और यह राष्ट्रीय पर्व एक सामूहिक उत्सव बन सके।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना को जागृत करने का एक प्रयास है। इस मौके पर तिरंगा यात्रा सह-संयोजक मीना परमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा देशभक्ति का प्रतीक है और यह हर नागरिक को देश की एकता और अखंडता के लिए एकजुट होने का संदेश देती है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, तिरंगा यात्रा जिला संयोजक रविन्द्र बापोड़ा, जगत बापोड़ा, विकी मेहता, कुलदीप महला, राजपाल कड़वासरा, रमेश लालावास बीडीसी, बिजेंद्र बीडीसी वाइस चेयरमैन नागेश, प्रदीप गोलागढ़, हरिसिंह, अमर सिंह हालुवास, सतनारायण शर्मा, कुलदीप पटवारी, अरुण महामंत्री, सुरजन शर्मा, पवन जटासरा, सुनील शास्त्री, राजेश जांगड़ा, मुनिपाल तंवर, अक्षय जुई, संदीप तंवर, सरपंच सुन्दर पाल, सुभाष रंगा, बीडीसी सुरजीत, भरत सरपंच, संकी पोपली, शीशराम, दीपक इटकान, सुनीता देवी, शिला देवी, डा. नरेंद्र छतरपाल, अशोक तंवर कैरू, संस्कार पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल देवेंद्र सिंह, वाइस प्रिंसिपल गजानंद शर्मा, डायरेक्टर जगबीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, अंकित पालुवास, सूर्या प्रताप, अधिवक्ता राजेश जांगड़ा, हरि सिंह सांगवान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।