भिवानी में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 46वां स्थापना दिवस 

 
भिवानी में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 46वां स्थापना दिवस 

भिवानी :

भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस रविवार को जिला भर में उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पार्टी का झंडा फहराया तथा पार्टी की उपलब्धियों को याद किया। भाजपा के जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में आयोजित हुए स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरूआत पार्टी का झंडा फहराकर की गई तथा पार्टी की उपलब्धियांं गिनवाई गई।

इस दौरान जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा की उपलब्धियां एवं जनहित में लागू की गई नीतियों को प्रदर्शित करती एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका ना केवल भाजपा पदाधिकारियों, बल्कि आमजन ने भी निरीक्षण किया तथा जनहित की योजनाओं की जानकारी हासिल की।
    इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने बताया कि भाजपा का स्थापना दिवस देश भर में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भिवानी जिला में प्रत्येक बूथ पर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिसके तहत कार्यकर्ता ने घर-घर जाकर भाजपा के झंडे लगाए तथा उन्हे भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया।
     जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। यह दिन केवल एक राजनीतिक पार्टी के जन्म का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह दिन उन विचारों और मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है, जो पार्टी ने अपने आरंभ से ही देश को समर्पित किए है। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य इस दिन को एक प्रेरणा के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसने देश को स्थिर सरकार, मजबूत विदेश नीति, और कई जनकल्याणकारी योजनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच और समर्पण ने भारत को नई दिशा देने का काम किया है। कार्यक्रम के अंत में देश और प्रदेश की उन्नति, संगठन की मजबूती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की कामना करते हुए सभी ने एकता और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
     इस अवसर पर नंदराम धानिया, हर्षवर्धन मान, विजेंद्र बडग़ुज्जर, संदीप श्योराण, मीना परमार, मनोज ढ़ाणा, सतेंद्र तंवर, धर्मेंद्र जिंदल, रविंद्र बापोड़ा, डा. सुनील तलेजा, राजेश धनखड़, शकुंतला प्रधान, सोनू सैनी, मुकेश प्रजापति, विनोद चावला, शिवराज बागड़ी, राजेश जांगड़ा, नविता तंवर, महेंद्र यादव, चंदा गुप्ता, हरिओम शर्मा, रमेश पचेरवाल, केके ग्रोवर, सुनील डावर, प्रदीप घुसकानी, अभिनव दुरेजा, रामबिलास, संजय गिरधर, अश्विनी कुमार, अजय गोविंदपुरा, उमाशंकर सुथार, मुकेश सोढ़ी, अधिवक्ता दिनेश वर्मा, सुनील वर्मा, अशोक यादव, धर्मबीर, रत्न तंवर, डा. अरूण जांगड़ा, नरेंद्र चेयरमैन, संजय सुई, हरिप्रकाश बागड़ी, विशालजीत सिंह, अनिल सोलंकी, कविता राजपूत, सज्जन कौर, नवीन परमार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।