बापोड़ा मंडल में भाजपा का जी राम जी सम्मेलन संपन्न

 
बापोड़ा मंडल में भाजपा का जी राम जी सम्मेलन संपन्न

भिवानी :

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांगठनिक मजबूती और जनसंपर्क अभियान को धार देने के लिए बुधवार को बापोड़ा मंडल में विकसित भारत : जी राम जी योजना के तहत मंडल सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बापोड़ा मंडल अध्यक्ष जगत कौशिक द्वारा की गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक ने जी राम जी योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जी राम जी केवल एक अभिवादन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जुड़ाव का प्रतीक है।

इस योजना के माध्यम से भाजपा का लक्ष्य हर घर तक पहुंचना और अंतिम व्यक्ति से सीधा संवाद स्थापित करना है। हमारे कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और आगामी चुनावों में आपकी मेहनत ही विजय का मार्ग प्रशस्त करेगी। कौशिक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे हर बूथ पर जाकर लोगों से मिलें और जी राम जी के आत्मीय संबोधन के साथ सरकार की उपलब्धियां गिनाएं।

उन्होंने जोर दिया कि भाजपा एक परिवार है और अनुशासन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष जगत कौशिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि बापोड़ा मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्र में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर बैठकों का दौर लगातार जारी रहेगा ताकि फीडबैक सीधा जिला नेतृत्व तक पहुँच सके।

इस अवसर पर वी बी जी राम जी जिला सयोजक रविन्द्र बपोडा, सह सयोजक प्रदीप प्रजापति, सह सयोजक सुंदरपाल तंवर, सह सयोजक नरेंद्र तालू, एडवोकेट हरिसिंह, मंडल अध्यक्ष जगत कौशिक, राजेश जांगड़ा,मंडल महामन्त्री दिनेश भारद्वाज,सुनील शास्त्री,सरपंच सुग्रीव,नरेश तंवर,डॉ सतपाल,मंडल सयोजक राजा सरपंच कसुम्बी,बीडीसी भोला,उमेद शर्मा,जयबीर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।