हरियाणा में BJP की तिरंगा यात्रा, किरण चौधरी हिसार में चक्कर खाकर गिरीं

 
हरियाणा में BJP की तिरंगा यात्रा, किरण चौधरी हिसार में चक्कर खाकर गिरीं

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर हरियाणा में आज BJP की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी के तहत हिसार में निकाली जा रही यात्रा के दौरान BJP की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी चक्कर खाकर गिर गईं। मौके पर मौजूद पार्टी के नेताओं ने उन्हें संभाला और उन्हें पानी पिलाया। थोड़ी देर में तबीयत ठीक होने के बाद वह अपनी गाड़ी में बैठ कर रवाना हो गईं।

किरण चौधरी को पहले से ही पैर में चोट लगी हुई थी। वह लंगड़ाते हुए कार्यक्रम में पहुंची थीं। मंच पर अपने संबोधन के दौरान उन्होंने इस चोट का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि वह तिरंगा यात्रा में थोड़ी दूर ही चल सकेंगी। यह यात्रा लघु सचिवालय के पास शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि देते समय किरण चौधरी को अचानक चक्कर आ गया और वह गिर पड़ीं।

यात्रा के बाद किरण चौधरी ने समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव के विंग कमांडर व्योमिका सिंह और एयर मार्शल एके भारती पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कहा, "जो लोग इस तरह की ओछी बातें करते हैं ये देशद्रोही लोग हैं। इनके लिए देश के प्रति कोई मान-सम्मान नहीं है। यह देशहित में नहीं है।" 

उधर, कुरुक्षेत्र में तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीत के साथ नायब सैनी काे बना दिया CM हरियाणा का गीत भी बजा दिया। हालांकि कुछ देर बाद BJP कार्यकर्ता भारत माता की जयघोष करने लगे। इस यात्रा में सांसद नवीन जिंदल भी शामिल हुए।