Jaismine Lamboria Gold Medal Bhiwani: गोल्ड मेडल जीतकर भिवानी पहुंचीं जस्मीन लंबोरिया, सांसद धर्मवीर सिंह ने किया भव्य अभिनंदन

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर भिवानी पहुंचीं बॉक्सर जस्मीन लंबोरिया का भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मवीर सिंह ने अभिनंदन कर बधाई दी।

 
हरियाणा महिला बॉक्सर गोल्ड मेडल

गोल्ड मेडल लेकर भिवानी पहुंची जस्मीन लंबोरिया का सांसद धर्मवीर सिंह ने किया अभिनंदन

भिवानी, 08 अगस्त । कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर भिवानी पहुंची महिला बॉक्सर जस्मीन लंबोरिया का भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने जस्मीन को जीत की बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि जस्मीन लंबोरिया ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर देश और भिवानी का नाम रोशन किया है। देश के प्रधानमंत्री ने भी देश-प्रदेश के खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरे हरियाणा और विशेषकर भिवानी के लिए गर्व का विषय है कि यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों की बदौलत भारत की पहचान दुनिया में मजबूत हो रही है। भिवानी को खेल नगरी के रूप में देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में पहचान दिलाने में यहां के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि जस्मीन की सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने जस्मीन के परिवार, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों को भी बधाई दी।