Free Medical Camp Bhiwani Updates: दिवंगत समाजसेवी जगन्नाथ सर्राफ की पुण्य स्मृति में कैंप, दिल्ली के विशेषज्ञों ने की कैंसर और आंखों की जांच

भिवानी परिवार मैत्री संघ के 46वें निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 160 मरीजों की जांच की गई और 19 मरीजों को नेत्र ऑपरेशन के लिए चुना गया। पूरी खबर पढ़ें।
 
Rajesh Chetan BPMS Bhiwani

बीपीएमएस के 46 वें निःशुल्क मेडिकल कैंप में 160 मरीजों की जांच 

विख्यात समाजसेवी जगन्नाथ सर्राफ की पुण्य स्मृति में हुआ आयोजन 

भिवानी। भिवानी परिवार मैत्री संघ के 46 वें निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर में आज 160 मरीजों की जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने 19 मरीजों का नेत्र ऑपरेशन के लिए चयन किया। कैंसर के संदेह में 24 मरीजों के गले की जांच की गई। 6 मरीजों की प्री कैंसरस जांच हुई। आठ का सीबीई तथा दो मरीजों का टैप टेस्ट हुआ।

जाने माने समाजसेवी, व्यवसाय जगत में नई पीढ़ी के प्रेरणास्रोत एवं भिवानी का नाम देशभर में चमकाने वाले स्व. जगन्नाथ सर्राफ की पुण्य स्मृति में दिनोद गेट स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में आज सुबह नौ बजे शिविर में दिल्ली के वेणु आई एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट्स, दिल्ली के वरिष्ठ चिकित्सकों ने आंखों की व दिल्ली के ही राजीव गांधी कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुभवी डाक्टरों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच शुरू कर दी थी। यह आयोजन स्व. जगन्नाथ सर्राफ के सुपुत्र एवं देश के अग्रणी ज्वेलर्स में शामिल श्री बृजलाल सर्राफ के परिवार की ओर से हुआ।

उल्लेखनीय है कि हर गरीब व जरूरतमंद के स्वास्थ्य का रक्षक बनने वाली प्रमुख समाजसेवी संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) ने पिछले 45 निःशुल्क शिविरों में हजारों मरीजों को रोगों और कष्टों से मुक्ति दिलाई है।

ऑपरेशन वाले मरीजों का आना-जाना, रहना-खाना, चश्मा व 15 दिन की दवाई भी निःशुल्क दी जाएगी। निःशुल्क जांच के लिए टोकन सुबह 8:30 बजे से 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर 300 लोगों को दिए गए।

भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष, हजारों की भीड़ को अपने शब्दों से बांधने वाले विख्यात एंकर व अंतराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने दोहराया कि भिवानी परिवार मैत्री संघ अपने मिशन को बहुत शीघ्र और विस्तार देने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह व जज्बे के साथ छोटी काशी और देशभर में फैले  कामयाब भिवानीवासी बीपीएमएस के मिशन में योगदान के लिए आगे आ रहे हैं, उससे यह सुनिश्चित हो गया है कि बीपीएमएस समाजसेवा के क्षेत्र में बड़ी मिसाल कायम करेगा। राजेश चेतन ने बताया कि 45 नेत्र शिविरों में आने वाले दो हजार से अधिक मरीजों का नेत्र आपरेशन हो चुका और सभी पूर्ण रूप से सफल रहे।

खाकी बाबा स्कूल के 50 बच्चों ने भी करवाई नेत्र जांच 

शिविर की एक और विशेषता यह रही कि स्थानीय खाकी बाबा स्कूल के 50 बच्चे भी दिल्ली के वरिष्ठ चिकित्सकों से नेत्र जांच करवाने पहुंचे। डाक्टरों के परामर्श पर पांच जरूरतमंद बच्चों को  निशुल्क चश्मा बीपीएमएस की ओर से चश्मा निःशुल्क चश्मा उपलब्ध करवाया गया।