Breaking news : अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे सवार

अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे सवार

Plane Crash : विजय रूपाणी के करीबी नितिन भारद्वाज से दिव्य भास्कर में बात की। भारद्वाज लंदन में रहते हैं। उन्होंने बताया कि एअर इंडिया की इसी फ्लाइट से गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने आ रहे थे। रूपाणी की 12 नंबर सीट थी।

DGCA की तरफ़ से दी गई जानकारी 

एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 171 B787 ड्रीमलाइनर विमान था 

ये अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) जा रहा था 

1:38 बजे उड़ान भरने के बाद एक रिहायशी इलाक़े मेघानी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया 

ये उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया

विमान में 232 यात्रियों में 230 वयस्क और 2 शिशु, चालक दल 10 और दो पायलट समेत कुल 242 लोग थे

अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने ट्वीट किया, "हम एयर इंडिया फ़्लाइट 171 की त्रासदी से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्हें अकल्पनीय क्षति हुई है। हम सभी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और ज़मीन पर मौजूद परिवारों को पूरा समर्थन दे रहे हैं।"

एयर इंडिया ने कहा, "अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे रवाना हुई इस उड़ान में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है..."