BSEH PARAKH ITMS Portal: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आईटीएमएस पोर्टल के डेमो के लिए आईटी एजेंसियों को किया आमंत्रित
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को बढ़ावा देने हेतु शिक्षा बोर्ड ने PARAKH के अन्तर्गत ITMS Portal के Demo/Presentation के लिए की एजेंसियां आमंत्रित
भिवानी, 22 सितंबर, 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने संयुक्त रूप से बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को पूर्णतया लागू करने के लक्ष्य के अन्तर्गत शिक्षा बोर्ड द्वारा PARAKH (Performance Assessment, Review and Analysis of Knowledge for Holistic Development) के अंतर्गत Integrated Test Management System (ITMS) Portal विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
उन्होंने आगे बताया कि प्रस्तावित ITMS Portal के माध्यम से Question Bank Management, Test Creation & Management, Assessment, Result Processing, Data Analysis, Dashboard, MIS Reports, User Management एवं Data Security सहित विभिन्न मॉड्यूल को एकीकृत किया जाएगा। इससे परीक्षा एवं मूल्यांकन संबंधी कार्यों को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग से विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन, परिणाम विश्लेषण एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में IT/Software Development Agencies/ Firms/ Organizations से पोर्टल के विकास हेतु Demo/Presentation आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएं 02 अक्तूबर, 2026 तक अपना नाम, संस्था का विवरण, संपर्क/अधिकृत प्रतिनिधि का विवरण Demo/Presentation के लिए बोर्ड की आधिकारिक ई-मेल parakh@bseh.org.in पर भेज सकते हैं। उन्होंने कहा यह Demo/Presentation किसी प्रकार का टेंडर, वर्क ऑर्डर अथवा अनुबंध नहीं माना जाएगा। बोर्ड के पास किसी भी एजेंसी के Demo/Presentation को स्वीकार/अस्वीकार करने अधिकार सुरक्षित होगा।