भिवानी पहुंची कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी शनिवार को भिवानी के गांव गोलागढ़ पहुंची। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
वे तोशाम पंजाबी धर्मशाला में 31 मार्च को तोशाम में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित प्रगतिशील रैली के बेहतर क्रियान्वन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करेगी। वहीं कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी शनिवार को लगभग 1649.56 लाख रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेगी।
डीसी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कैरु बीडीपीओ कार्यालय में 204.90 लाख रुपए की सिंचाई विभाग की परियोजनाएं, जिसमें चौधरी बंसीलाल चैनल पंप हाउस नंबर 3, पंप हाउस नंबर 4 और पंप हाउस नंबर 5 शामिल है। तीनों पंपों के नवीनीकरण का उद्घाटन किया जाएगा।
इसी प्रकार कैरू ब्लॉक में जिला विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 21 गांव में 879.69 लाख रुपए की धनराशि की 49 विकास परियोजनाओ का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा।
सरकार की विभिन्न स्कीमों में इनमें एमजीवीवाई, एचआरडीएफ, डिस्टेंशनग्रांट, एमपी लैंड, डीप्लान और वीएएनजीवाई स्कीमों के तहत 21 गांवों में भानगढ़, डांगर, धारवान बास, ढाबढाणी, गोलागढ़, इन्दीवाली, जीतवानबास, जूई कलां, कैरू, खेरपुरा, कसुंभी, लहलना, लालावास, लेघाभानान, लेघा हेतवान, लोहानी, मानसरबास, पोकर वास, शिमलावास, सुंगरपुर व टिटनी आदि गांवों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेगी।

