कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने सागवान और बीरण गांव का दौरा कर अधिकारियो को दिए दिशा-निर्देश

 
कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने सागवान और बीरण गांव का दौरा कर अधिकारियो को दिए दिशा-निर्देश

तोशाम।  
सिंचाई एवं जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने गांव सागवान व बीरण का दौरा कर जल भराव के नुकसान का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने इस दौरान प्रभावित लोगों से संवाद किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जलभराव से प्रभावित लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार किसानों का नुकसान नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि यह एक आपदा थी जिससे नुकसान हुआ है उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेतों में खड़े पानी की निकासी को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रभावित गांवों में पेयजल, बिजली निर्बाध रूप से उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि गांवों में फॉगिंग व चिकित्सीय जांच लगातार होती रहे ताकि जल भराव के बाद बीमारियां न पनपें।
इस मौके पर उपायुक्त साहिल गुप्ता, एसडीएम रवि मीणा, बीडीपीओ सोमबीर कादयान सहित विभिन्न अधिकारियों के अलावा
एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, प्रदीप गोलागढ़, दिलबाग नीमड़ी, मास्टर हुनमान, पंचायत समिति वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र भोलू,
सज्जन संडवा, महेंद्र नंबरदार, जेपी हसानियां, भूपेंद्र थिलोड, सुनील शास्त्री, जयसिंह वाल्मिकी, औमपाल पंघाल, अजय पंघाल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।