Haryana Minister Shruti Choudhry Development Projects: तोशाम में करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास, गांवों का दौरा करेंगी सिंचाई मंत्री

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी 5 सितंबर को तोशाम में 4363 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी।
 
water supply projects Tosham

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी 5 सितंबर को हल्का तोशाम में 4363.26 लाख रुपये की धनराशि की विभिन्न विकास परियोजनाओं की रखेंगी आधारशिला

केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी शनिवार को तोशाम में होंगी लोगों से रूबरू

तोशाम, 04 सितंबर। प्रदेश की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी शनिवार 5 सितंबर को हल्का तोशाम के विभिन्न गांवों में लोगों से रूबरू होंगी और जन समस्याएं सुनेंगी। इस दौरान ने करोड़ों रुपए की लागत से विभिन्न परियाजनाओं का शिलान्यास करेंगी।

श्रुति चौधरी के दौरा कार्यक्रम अनुसार वे पांच सितंबर को तोशाम विधानसभा क्षेत्र के तोशाम, मिरान, ढाणी मीरान, सागवान, दांग खुर्द और रिवासा सहित करीब आधा दर्जन गांवों में 4363.26 लाख रुपये की धनराशि की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी। 

पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तोशाम में लगभग 230 लाख रूपये की लागत से ई-लाइब्रेरी का शिलान्यास करेंगी। वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मिरान में लगभग 996.49 लाख रूपये की लागत से आरसीसी सैंडएस टैंक, अतिरिक्त कमरे के साथ पंप चैंबर का निर्माण, आरडब्ल्यू और सीडब्ल्यू  के लिए सक्शन वेल का निर्माण, सीसी पाथ, पंपिंग मशीनरी, चार्जेबल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास,ढाणी मिरान में लगभग 336.95 लाख रूपये की लागत से आरसीसी सैंडएस टैंक, हाई लेवल टैंक, कच्चे पानी  और साफ पानी के लिए सक्शन वेल, चार्जेबल से सटे अतिरिक्त कमरे का शिलान्यास,दांग खुर्द में लगभग 802.64 लाख रूपये की लागत से एस/एस टैंक, 0.50 एमएलडी डब्ल्यूटीपी और 2 नग सीडब्ल्यूटी का शिलान्यास,
सागवान में लगभग

999.94 लाख रूपये की लागत से प्रथम और द्वितीय की जलापूर्ति के संवर्धन/नवीनीकरण और वितरण प्रणाली प्रदान करने और बिछाने, एस.एस. टैंक, 1.00 एमएलडी डब्ल्यूटीपी, 2 नग सीडब्ल्यूटी, पंप चैंबर, पंपिंग मशीनरी और हेड वर्क पर पाइपलाइन का शिलान्यास,रिवासा में लगभग 997.24 लाख रूपये की लागत से निगाना फीडर पर कच्चे पानी की व्यवस्था, कच्चे पानी के पंपिंग स्टेशन, कच्चे पानी की राइजिंग मेन बिछाने, मौजूदा वाटर वर्क्स संरचनाओं के अपग्रेडेशन और वितरण प्रणाली बिछाने का शिलान्यास करेंगी।