भिवानी में मनीषा के स्कूल व घाटनास्थल पहुंची CBI 

भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा मौत मामले में CBI फिल्ड में उतर गई है। CBI टीम शनिवार को गांव सिंघानी स्थित प्ले स्कूल में पहुंची।

जहां पर मनीषा बच्चों के पढ़ाया करती थी। यहां पर स्कूल से जुड़े लोगों से पूछताछ करके रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। इसके बाद मनीषा की मौत से जुड़े लोगों से भी पूछताछ हो सकती है।

मनीषा गांव सिंघानी स्थित किड्स केयर सीएससी बाल विद्यालय में पढ़ाती थी। जिसमें शनिवार को सीबीआई पहुंची। इस दौरान प्ले स्कूल संचालक से पूछताछ की। इस दौरान सीबीआई ने प्ले स्कूल के सभी अध्यापकों व स्टाफ सदस्यों का रिकार्ड मांगा और उनसे पूछताछ की बात कही।

प्ले स्कूल के बाद सीबीआई की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जो प्ले स्कूल से करीब डेढ़-दो किलोमीटर दूर है। घटनास्थल पर सीबीआई ने निरीक्षण किया। हालांकि 13 अगस्त को मनीषा का शव मिला था। घटनास्थल को पुलिस ने कवर किया हुआ है, लेकिन बरसात के कारण घटनास्थल पर पानी भी जमा हो चुकी है। फिर भी सीबीआई की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर करीब 15 मिनट तक घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।