Prof Deepti Dharmani CBLU News: 'शिक्षा और नवाचार से बनाएं विकसित भारत': सीबीएलयू स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं कुलगुरु दीप्ति धर्माणी
सीबीएलयू में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा - "हम शिक्षा, शोध और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें"
भिवानी, 15 अगस्त 2026 : चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी में आज राष्ट्र का 80वां स्वतंत्रता दिवस` बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। हर घर तिरंगा` अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
समारोह का शुभारंभ कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी द्वारा कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा`, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मलिक, सभी डीन, विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती कॉलेज में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि
आजादी के 80 वर्ष पूर्ण होने पर हम उन वीर शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने हमें स्वतंत्रता दिलाई। यह अवसर हमें संकल्प लेने का है कि हम शिक्षा, शोध और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। विश्वविद्यालय का प्रत्येक विद्यार्थी और शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों को विरासत में बेहतर भारत देकर जाएं। आज का दिन हमारे अंदर संस्कार पैदा करने का दिन है। राष्ट्र हित सर्वोपरि हमारा मूलमंत्र है। हम शिक्षक से गुरु बनने का संकल्प लें। उन्होंने आगे कहा कि यह विश्वविद्यालय खूब फले फूले,आगे बढ़े और शिक्षा का बड़ा हब बने और इसकी शिक्षा,अनुसंधान, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में नए कीर्तिमानों के रूप में देश में अपनी अलग ही पहचान बनें।कुलगुरु ने कहा कि हम सबअपने कार्य को राष्ट्र को समर्पित करें।उन्होंने स्वतंत्रता दिवस एवं तीज महोत्सव की हार्दिक बधाई दी। कुलगुरु ने इस मौके पर अपने जीवन के कई भावनात्मक प्रसंग भी मंच से सांझा किए।
कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा ने कहा कि
स्वतंत्रता दिवस हमें संविधान में दिए गए मूल्यों - समानता, न्याय और बंधुत्व की याद दिलाता है। विश्वविद्यालय प्रशासन इन मूल्यों को शैक्षणिक वातावरण में लागू करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारा लक्ष्य है कि विश्वविद्यालय से निकलने वाला हर विद्यार्थी देश का जिम्मेदार नागरिक बने। उन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों, उपस्थितजनों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
निदेशक स्वर्ण जयंती कॉलेज प्रो संजीव कुमार ने कहा कि आज हम वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिनकी बदौलत हमें यह आजादी मिली है। हम सब मिलकर अपने देश की आन बान और शान को बनाए रखें। विश्वविद्यालय के प्रेम नगर स्थित नए भवन परिसर में भी प्रो. संजीव कुमार की अगुवाई में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मलिक ने कहा कि
आज का युवा देश का भविष्य है। विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक सेवा की भावना जागृत करना हमारा कर्तव्य है। सुरक्षा गार्डों की परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हमने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया है। मुझे गर्व है कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
प्राचार्य डॉ अदम्यवीर ने कहा कि कुंठित गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए हमारे वीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था।हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे।
कार्यक्रम में सुरक्षा गार्डों की आकर्षक परेड, विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत,रागनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय परिवार की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों में योग शिविर लगाने वाले योग विभाग के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन डॉ स्नेहलता ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी डीन, विभाग अध्यक्ष,शाखा प्रभारी ,कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

