- चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के हुनर को संवारने, अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं ज्ञान क्षमता को बढ़ाने का दे रहा पूर्ण अवसर: दीप्ति धर्माणी
 

- विश्वविद्यालय के 2026-27 दाखिला विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) किया जारी
 
 
CBLU Online Registration Dates 2026

- चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में अब डिग्री के साथ साथ सप्ताहांत में कर सकते हैं डिप्लोमा कोर्स
- सप्ताह के अंत में शनिवार एवं रविवार को लगेंगी डिप्लोमा कोर्सेज की कक्षाएं


भिवानी, 20 मई। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को रोजगारपरक, संस्कारी व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। 
ये विचार चौधरी बंसीलाल विद्यालय की कुलगुरू प्रो. दीप्ति धर्माणी ने आज विश्वविद्यालय के 2026-27 दाखिला विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) को जारी करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो दिनेश कुमार मदान, डीन एफसीएम प्रो सुनीता भरतवाल, डॉ राहुल त्रिपाठी आदि भी उपस्थित रहे। 
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को रोजगार उन्मुख व उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए विश्वविद्यालय हर तरह के प्रयास कर रहा है। पूरे प्रदेश से विद्यार्थी यहां उच्च शिक्षा के लिए आ सकेंगे। चरखी- दादरी एवं भिवानी जिले के विद्यार्थियों को देश प्रदेश के अन्य जिलों में इन सभी कोर्सेज में दाखिलों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उनके गृह क्षेत्र के विश्वविद्यालय में ही उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में यूजी पीजी एवं डिप्लोमा सहित कुल 81 कोर्सेज संचालित किए जा रहे हैं, जिनमे 12 पीएचडी कार्यक्रम, उनतीस 29 स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रम, 02 एकीकृत कार्यक्रम, (14) स्नातक (यूजी) कार्यक्रम, तेईस (23) डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम और एक (1) प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम शामिल हंै।
विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती कॉलेज में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विभिन्न यूजी, पीजी कोर्सेज, 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्सेज और डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए  विद्यार्थी 21 मई से 11 जून तक तथा यूजी के लिए तथा 08 जून से 29 जून तक पीजी एवं डिप्लोमा कोर्सेज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा सभी कोर्सेज मार्केट एवं इंडस्ट्री में रोजगार डिमांड के मुताबिक प्रारंभ किए गए हैं। अब यूनिवर्सिटी के साथ साथ किसी भी कॉलेज में डिग्री कोर्स में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय डिप्लोमा कोर्स करने का बेहतर एवं सुअवसर प्रदान करने वाला प्रदेश का ऐसा पहला विश्वविद्यालय है, जिसमें अब विद्यार्थी एक साथ दो कोर्स कर समय की बचत के साथ अपनी कार्य कुशलता, शैक्षणिक योग्यता एवं बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने का दोहरा अवसर प्राप्त कर सकेंगे। 
डीन एकेडेमिक प्रो. दिनेश मदान ने कहा कि डिप्लोमा कोर्सेज की कक्षाएं शनिवार एवं रविवार को सप्ताह के अंत में दो दिन लगेंगी । सभी डिप्लोमा कोर्सेज के अलावा पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग एवं गाइडेंस सहित अन्य सभी यूजी एवं पीजी कोर्सेज की कक्षाएं सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार ) तक संचालित होंगी। 
डीन एफसीएम प्रो. सुनीता भरतवाल ने बताया कि सरकारी एवं प्राइवेट नौकरी में कार्यरत कर्मचारी एवं प्रोफेशनल तथा कोई भी योग्य अभ्यार्थी इन डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश लेकर अपने कार्य कुशलता के साथ अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के हित में लिए गए इस फैसले की संपूर्ण शिक्षा जगत में प्रशंसा हो रही है।
डॉ राहुल त्रिपाठी ने बताया कि दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी कोर्सेज में दाखिले के लिए योग्यता, फीस सहित अन्य विवरण एवं अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर विकसित कर सकते हैं। उल्लेखनीय बात यह है कि विश्वविद्यालय की तरफ से सभी कोर्सेज के साथ एआई कोर्स नि:शुल्क दिया जा रहा है।