- चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी में बीए, एलएलबी, ऑनर्स 5 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम में ऑनलाइन दाखिले शुरू
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र ने 2026-27 से बीए, एलएलबी, ऑनर्स 5 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम प्रारंभ किया है। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुनीता भरतवाल, एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर एसके कौशिक और विधि विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद मालिक संग बीए, एलएलबी, ऑनर्स 5 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कुलगरू ने कहा कि इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए विद्यार्थियों में विशेष जिज्ञासा देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो विधि के क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाना चाहते हैं। पात्रता किसी भी संकाय, कला कॉमर्स, विज्ञान आदि से 10+2 परीक्षा उतीर्ण विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र हैं।
प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया 19 जून से 8 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधुनिक सुविधाएं एवं उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को विधि शिक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा, जिनमें शामिल हैं।
ऑनलाइन लीगल डेटाबेस की सुविधा सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों के महत्वपूर्ण निर्णयों का अध्ययन, आधुनिक कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास रूम एवं डिजिटल शिक्षण संसाधन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के अनुरूप पाठ्यक्रम। उन्होंने बताया कि
इस पाठ्यक्रम का अध्ययन नवीनतम पाठ्यक्रम के आधार पर कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की विधि शिक्षा प्राप्त होगी। व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं अनुभव विद्यार्थियों को निम्न गतिविधियों में भाग लेने के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, विधिक सहायता क्लीनिक, लोक अदालतों में सहभागिता, क्लाइंट काउंसलिंग एवं वाद- विवाद प्रतियोगिताएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विश्वविद्यालय में पहले से स्थापित कम्पीटीशन एग्जाम सेंटर के माध्यम से विद्यार्थियों को निम्न क्षेत्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन एवं कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
न्यायिक सेवा, सहायक जिला न्यायवादी, श्रम आयुक्त, बीमा एवं बैंकिंग क्षेत्र के विधि अधिकारी, भारतीय सेना की भर्ती परीक्षा अन्य विधिक एवं प्रशासनिक सेवाएं इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट के अवसर विश्वविद्यालय विभिन्न लॉ फ्र्मों, उद्योगों एवं कॉर्पोरेट संस्थानों के साथ सहयोग स्थापित कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराएगा।
विशेषज्ञों के व्याख्यान-
समय- समय पर न्यायाधीशों, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं, कॉर्पोरेट क्षेत्र के विशेषज्ञों तथा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के शिक्षकों द्वारा एक्सटेंशन लैक्चर आयोजित किए जाएंगे।
व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर-
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, प्रभावी संवाद कौशल, सार्वजनिक भाषण कला तथा टीमवर्क की भावना विकसित करने के लिए विभिन्न छात्र समितियों एवं सोसायटियों का गठन किया जाएगा, जिनमें मूट कोर्ट सोसायटी, क्लाइंट काउंसलिंग सोसायटी, डिबेटिंग सोसायटी, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रमिक गतिविधि मंच शामिल होंगे।
यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल उत्कृष्ट विधिक ज्ञान प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें एक सफल अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी, कॉर्पोरेट विधि विशेषज्ञ तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी सशक्त बनाएगा।
गौरतलब होगा कि 12 वीं के बाद सबसे लोकप्रिय विधि पाठ्यक्रमों में से एक एलएलबी है , जिसके लिए छात्र स्नातक कार्यक्रम के रूप में आवेदन कर सकते हैं। एलएलबी करने के कई फायदे हैं, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण विधि डिग्री है। इस कार्यक्रम को पूरा करने के बाद, छात्र या तो एक योग्य वकील के रूप में अपना करियर बना सकते हैं, या अपनी शैक्षणिक योग्यता और कौशल को और मजबूत करने के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।कानून की डिग्री हासिल करने से आपके लिए कई अवसर खुल सकते हैं। आप कॉर्पोरेट जगत में काम कर सकते हैं या पीड़ितों को न्याय दिलाने में मदद करके सामाजिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हमारे समाज में वकीलों का बहुत सम्मान होता है, इसलिए यदि आप ऐसा करियर बनाना चाहते हैं जिससे आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिले, तो एलएलबी कार्यक्रम आपके लिए सही विकल्प है।

