Prime Minister Narendra Modi Service Years: सीबीएलयू भिवानी में 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' संकल्प कार्यक्रम, वक्ताओं ने दी प्रेरणा

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 स्वर्णिम वर्ष 'सेवा संकल्प' के रूप में मनाए गए। जानें पूरी खबर।
 
Chaudhary Bansi Lal University update

सीबीएलयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 स्वर्णिम वर्ष सेवा संकल्प के रूप में मनाए गए

भिवानी, 18 सितंबर 2026। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी में जिला प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के दिशा निर्देशन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 स्वर्णिम वर्षों के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक श्री नंदराम धानिया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष जनसेवा, राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय की भावना के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक उनकी यात्रा सेवा और समर्पण की प्रेरणादायक यात्रा है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बीते 25 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा और सुशासन का नया मॉडल देश के सामने आया है। स्वच्छता, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और गरीब कल्याण जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाया है। यह कालखंड युवा पीढ़ी के लिए सीखने और सेवा भाव से काम करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर प्रो विपिन जैन , उप कुलसचिव बलजीत शर्मा सहित सुरक्षा गार्ड मौजूद रहे।