चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय का भौतिक विभाग बना विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की नींव
 

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (CBLU) भिवानी के फिजिक्स विभाग के छात्रों ने किया IIT और विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में नाम। सत्र 2026-27 के लिए दाखिले शुरू।

 
सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी कोर्स
भिवानी 12 जून। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का आईआईटी दिल्ली, आईआईटी रोपड़, एनआईआईटीएस एवं विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ने व शोध करने के लिए चयन हुआ है । सीबीएलयू भिवानी का भौतिक विभाग शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर रहा है । विभाग में एमएससी फिजिक्स, पीएचडी फिजिक्स तथा 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी, एमएससी फिजिक्स कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विभाग आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभव शिक्षकों और शोध उन्मुख वातावरण के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने कहा कि भौतिक विभाग को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध एवं उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है । हैंड्स ऑन प्रैक्टिस के लिए बेहतरीन सुविधाओं से पूर्ण प्रयोगशाला है। इस वर्ष से सीबीएलयू में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को ऐड- ऑन कोर्स इन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी और एएआई में फ्री कोर्स करने का अवसर मिलेगा। विभाग अध्यक्ष डॉ राहुल त्रिपाठी ने बताया कि विभाग में शोध गतिविधियों को  विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। वर्ष 2019 से एचडी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है तथा शोधार्थी पदार्थ विज्ञान, नैनो प्रौद्योगिकी, ऊर्जा भंडारण, हाइड्रोजन ऊर्जा,स्प्रिंगटोनिक्स एवं रेयर अर्थ डोप्ड ग्लासेस जैसे उभरते हुए क्षेत्रों में अनुसंधान कर रहे हैं और रिसर्च के क्षेत्र में विभाग ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
 विभाग के शोधकर्ताओं के 50 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किया जा चुके हैं। भौतिक विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति(एनईपी)- 2020 के अनुरूप पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी, एमएससी फिजिक्स कार्यक्रम का भी आरंभ किया है, जिसमें बहु प्रवेश एवं बहू निकास की सुविधा उपलब्ध है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को मूलभूत विज्ञान में मजबूत आधार प्रदान करने के साथ-साथ उच्च स्तरीय अनुसंधान के लिए तैयार करता है । इस कार्यक्रम में दाखिला लेने से तीन वर्ष में उत्तीर्ण करने के बाद बीएससी ऑनर्स की डिग्री, यदि विद्यार्थी आगे शिक्षा जारी रखता है तो सीधे पांच साल में एमएससी करने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमएससी फिजिक्स तथा पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी, एमएससी फिजिक्स कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।