चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय 74 करोड़ की लागत से तीसरा शैक्षणिक भवन बनकर लगभग तैयार
इसी शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को मिलेंगी हाईटेक बेहतर सुविधाएं
विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने किया तीसरी नए शैक्षणिक भवन का निरीक्षण
May 29, 2026, 16:24 IST
भिवानी 29 मई। विद्यार्थी किसी भी संस्था की रीढ़ होते हैं ।चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवतापूर्ण, रोजगारपरक, संस्कारी शिक्षा, बेहतर सुविधाओं के साथ प्रदान करने को कृत संकल्पित है। यह कहना है चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी का। उन्होंने आज विश्वविद्यालय में लगभग 74 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे तीसरे शैक्षणिक शानदार भवन का निरीक्षण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का तीसरा शैक्षणिक भवन जल्द ही बनकर तैयार हो रहा है और इसी शैक्षणिक सत्र में इसके एक हिस्से में कक्षाएं प्रारंभ हो जायेंगी।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का तीसरा शैक्षणिक भव्य भवन अत्याधुनिक तकनीक एवं सुविधाओं से सुसज्जित होगा जिसमें कुल 45 क्लास रूम में से 34 स्मार्ट रूम तथा 4 डिजिटल क्लास रूम होंगे। विद्यार्थियों के लिए दो लाइब्रेरी होंगी जिनमें से एक ई लाइब्रेरी होगी जो पूर्णतया डिजिटल होगी। पीएम उषा योजना के तहत 300 से अधिक कंप्यूटर्स की तीन लैब होंगी जिनमें एक रिसर्च लैब भी शामिल है। उन्होंने बताया कि एक मल्टीमीडिया लैब,एक रीडिंग रूम,लगभग 300 लोगों के बैठने की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, छह लोगों के रहने के लिए तीन वीआईपी गेस्ट लाउंज,एक कैफेटेरिया सहित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन में पढ़ाई के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा कुल 88 कोर्सेज संचालित किए जा रहे हैं जिनमें से 25 डिप्लोमा कोर्सेज शामिल हैं जिनकी कक्षाएं सप्ताहांत के दो दिन शनिवार तथा रविवार को लगेंगी। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में विद्यार्थियों को पूर्णतया सहभागी बनाया जा सके। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कोर्सेज में दाखिला लेकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।