- सीबीएलयू हेल्प डेस्क विद्यार्थियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र, मिल रही है सीबीएलयू में दाखिले की व्यापक जानकारी
May 27, 2026, 16:37 IST
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में यूजी व यूजी डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन प्रोसेस की जानकारी देने के लिए विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में स्थापित किया गया हेल्प डेस्क क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्वयं विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. दीप्ति धर्माणी ने ओल्ड कैंपस में पहुंचकर आज हेल्प डेस्क व दाखिलों से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी और वहां मौजूद छात्र-छात्राओं से बातचीत की।
इस पर लगातार पहुंच रहे छात्रों व उनके अभिभावकों को विभिन्न कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। एडमिशन कमेटी समन्वयक ने बताया कि 11 जून विश्वविद्यालय में यूजी कोर्सेज में ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम दिन है।
इस अवसर पर प्रो. दीप्ति धर्माणी ने अडमिशन कमेटी व हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारियों को निर्दश दिए कि दाखिलों के संबंध में किसी भी छात्र को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क के अलावा छात्र ऑनलाईन भी फॉर्म भर सकतें हैं और दाखिलों संबंधित जानकारी ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सीबीएलयू पहुंचने वाले छात्र व उनके अभिभावकों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसे ध्यान में रखते हुए हेल्प डेस्क बनाया गया है, जो छात्र किसी कारण से खुद ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, उनके आवेदन भी यहीं पर कराने का इंतजाम किया गया है। हेल्प डेस्क पर प्रत्येक फैकेल्टी से दो-दो स्टाफ सदस्य तैनात किए गए हैं, ताकि वे अपनी फैकेल्टी व इसके तहत चल रहे विभागों की संपूर्ण जानकारी आगंतुकों को दे सकें। उन्होंने मौजूद स्टाफ सदस्यों को टिप्स भी दिए।
इस अवसर पर एडमिशन कमेटी के कन्वीनर प्रो. सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि हेल्प डेस्क सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कार्यरत रहता है। इसके साथ ही अलग-अलग फैकेल्टी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए दोमोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। इन पर छात्र व अभिभावक दाखिले के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने या फिर फीस जमा कराने के दौरान आने वाली किसी भी समस्या के बारे में बात कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कुलगुरु प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी के निर्देश पर एडमिशन प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ चलाया जा रहा है। ऐसे में छात्रों को रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख का इंतजार करने की बजाए जल्द ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए, ताकि यूनिवर्सिटी अपने शेड्यूल के अनुसार दाखिले कर सके।
स्वर्ण जयंती यूनिवर्सिटी कॉलेज के निर्देशक प्रो. संजीव व कोओर्डिनेटर डॉ स्नेहलता ने बताया कि यूजी कॉर्सेज 4 वर्षीय स्कीम व यूजी डिप्लोमा के तहत हैं। जिनमें कला स्नातक पत्रकारिता और जनसंचार, बीकॉम डेटा एनालिटिक्स, बैचलर ऑफ फैशन डिजाइनिंग, चार वर्षीय बीए, ऑनर्स विद रिसर्च, शारीरिक शिक्षा और खेल स्नातक (बीपीईएस), बीएससी योगा, बीए अंग्रेजी ऑनर्स विद रिसर्च, बीसीए (एआई और एमएल) उद्योग एकीकृत, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, बीसीए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, रसायन विज्ञान में 4 वर्षीय बीएससी व यू जी डिप्लोमा आदि के कोर्स शामिल हैं।