Haryana Diwas Updates: भिवानी लोकल न्यूज़: चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में भव्य समापन, सूफी गायन से लेकर हरियाणवी लोकनृत्यों की रही गूंज
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में सात दिवसीय विरासत कला उत्सव का हुआ समापन
विश्वविद्यालय में हरियाणा दिवस धूमधाम से मनाया गया
विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखी अनेकता में एकता की झलक
भिवानी, 01 नवम्बर। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी के संयुक्त तत्वावधान में पिछले एक सप्ताह से चल रहे "विरासत कला उत्सव" के समापन समारोह का आयोजन कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी के दिशा निर्देशन एवं एनसीजेडसीसी प्रयागराज के निदेशक डॉ सुदेश शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
विरासत कला उत्सव के समापन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में,डीन प्रो. संजीव कुमार, संस्कृति सदन के प्रभारी डॉ जगत नारायण भारद्वाज,डॉ बुद्धदेव आर्य,हरियाणा कला परिषद से स्टेट कॉर्डिनेटर रविंद्र श्योराण, एनसीजेडसीसी प्रयागराज से कॉर्डिनेटर मंथन की विशेष उपस्थिति रही।विरासत कला उत्सव सात दिवसीय कार्यक्रम के संयोजक डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मलिक रहे।

उल्लेखनीय है कि इस सात दिवसीय विरासत कला उत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों में 26 अक्टूबर को नाटक "गूंगी चीखें" (लेखक विकास शर्मा, निर्देशक रवि शर्मा),
27 अक्टूबर को सूफी गायन - श्री शमिंदर शम्मी, चंडीगढ़,
28 अक्टूबर को सांग श्री जसबीर सिंह एवं दल, जींद,
29 अक्टूबर को नागालैंड वाद्य वृन्द - डिवाइन कनेक्शन रॉक बैंड, श्री ओबेद काठ,30 अक्टूबर को हरियाणवी लोकगायन श्री चन्दू कुमार गौड़, सोनीपत,31 अक्टूबर को युवा कवि सम्मेलन की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
01 नवम्बर हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में समापन पर विभिन्न सांस्कृतिक लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिनमें अंतिम दिन लोक कलाकारों द्वारा दी गई हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी, भांगड़ा, गिद्दा, घूमर एवं अन्य लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरियाणा दिवस के अवसर पर हरियाणवी संस्कृति की झलक विशेष रूप से दिखाई दी। विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अनेकता में एकता की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा कलाकारों को सम्मानित किया गया।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मलिक ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सात दिवसीय विरासत कला उत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा ने सभी कलाकारों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उत्सव "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की परिकल्पना को साकार करता है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर डॉ वेदप्रकाश,डॉ मुकेश यादव, डॉ अनीता नाथ,डॉ दीपक अनेजा,डॉ लखा सिंह,डॉ सोनल शेखावत,डॉ उमा शाह,डॉ दीपक कुमारी,डॉ समुन्दर हुड्डा,डॉ जितेंद्र,डॉ नीलम, पीआर सेल कॉर्डिनेटर ऋषि शर्मा, डॉ मनोज शर्मा, वीएम बेचैन,रविंद्र शर्मा सहित अनेक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।