Intra Mural Kabaddi and Tug of War CBLU: भिवानी के सीबीएलयू में राष्ट्रीय खेल दिवस पर रोमांचक मुकाबले, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा रहीं मुख्य अतिथि

चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी में राष्ट्रीय खेल दिवस के समापन पर कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
 
Registrar Prof. Bhavna Sharma

सीबीएलयू में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में तीसरे दिन समापन अवसर पर इंट्रा-मुरल कबड्डी एवं रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित

भिवानी, 30 अगस्त। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी के संरक्षण एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुरेश मलिक के संयोजन में आयोजित तीन दिवसीय खेल उत्सव के तीसरे दिन समापन अवसर पर आज इंट्रा-मुरल कबड्डी प्रतियोगिता एवं रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम के तीसरे दिन समापन अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय किया तथा उनका हौसला बढ़ाया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल हमें आपसी प्रेम एवं भाईचारे का संदेश देते हैं। कबड्डी और रस्साकशी ग्रामीण खेलों के रूप में प्रसिद्ध हैं। विश्वविद्यालय में खेलों को विशेष तौर पर बढ़ावा दिया जा रहा है।

Registrar Prof. Bhavna Sharma

कार्यक्रम के संयोजक छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुरेश मलिक ने समापन अवसर पर सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। हमारे विश्वविद्यालय के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं और विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिता में टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, दमखम और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को टी शर्ट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. लखा सिंह, अनुराग, डॉ. मंजीत, डॉ. सुनील, योग शिक्षक किरण कौशिक, डॉ. मनिंदर, पीआरए कोऑर्डिनेटर ऋषि शर्मा, फील्ड एक्सपर्ट रमेश, कोच विकास, कोच अजमेर, रविंद्र शर्मा, अंजू रानी, संजू, निशांक, मनीष सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।