CBLU Bhivani News: सीबीएलयू के प्रो. दिनेश कुमार मदान को मिली बड़ी उपलब्धि, टॉप-1000 स्कॉलर्स में मिली 425वीं रैंक

भिवानी के चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के प्रो. दिनेश कुमार मदान को स्कोलर्ली इंडैक्स की टॉप-1000 स्कॉलर्स 2026 रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर 425वां स्थान मिला है।

 
Top 1000 Scholars Ranking 2026

सीबीएलयू के प्रो. दिनेश कुमार मदान को मिला विश्व स्तर पर 425वां स्थान 

टॉप-1000 स्कॉलर रैंकिंग में बनाई जगह

भिवानी, 13 अक्टूबर। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी के गणित विभाग के प्रो. दिनेश कुमार मदान ने शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्हें स्कोलर्ली इंडैक्स द्वारा जारी टॉप1000 स्कॉलर्स 2026 की सत्यापित रैंकिंग में विश्व स्तर पर 425वां स्थान प्रदान किया गया है। यह रैंकिंग वर्ष 2021 से 2025 की प्रभाव अवधि के दौरान उनके शोध कार्यों के मूल्यांकन पर आधारित है।

प्रमाणपत्र के अनुसार, प्रो. मदान को प्रत्यास्थता एवं तरंग प्रसार शोध विषय में विश्व के शीर्ष 1000 विद्वानों की सूची में स्थान मिला है। इस विषय में उन्हें विश्व स्तर पर 1000 विद्वानों के बीच 65वीं रैंक भी दर्शाई गई है। प्रमाणपत्र में उनका इम्पैक्ट स्कोर 47.57 तथा एच-इंडेक्स 3 दर्ज है।

स्कॉलर रैंकिंग

यह उपलब्धि गणित एवं अनुप्रयुक्त गणित के क्षेत्र में उनके शोध योगदान और अकादमिक गतिविधियों को रेखांकित करती है। इससे विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों को भी उच्च स्तरीय अनुसंधान के लिए प्रेरणा मिलेगी।

प्रो. मदान की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है तथा क्षेत्र में उच्च शिक्षा और शोध की पहचान को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।