पॉलीथीन रखने पर काटे साढ़े 12 हजार रुपए के चालान 

 
पॉलीथीन रखने पर काटे साढ़े 12 हजार रुपए के चालान 

भिवानी।

डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार पर्यावरण प्रदुषण पर नियंत्रण को लेकर शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर परिषद की टीम ने जेईई चंचल के नेतृत्व में अनाज मंडी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान यहां आसपास प्रतिबंधित प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग करने वाले चार दुकानदारों के चालान काट कर उन पर 12500 रुपए जुर्माना लगाया गया।
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में आम जनता को जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर्यावरण के लिए खतरा है। प्रदूषित पर्यावरण से हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने अभियान के दौरान दुकानदारों से अपील की है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग ना करें।