चरखी दादरी: अचीना में टूटी नहर, 500 एकड़ से अधिक फसल जलमग्न, गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान
Mar 11, 2022, 14:01 IST

चरखी दादरी। गांव अचीना में गुरुवार देर रात नहर टूट गई। इससे आस-पास के खेतों की करीब 500 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। बताया जा रहा है कि नहर में तीन दिन से पानी चल रहा था। सिंचाई विभाग की टीम ने नहर के टूटे टुकड़े को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं, प्रभावित किसानों ने सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है। जानकारी के अनुसार बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी पानी से लबालब चल रही थी। गुरुवार रात करीब एक बजे नहर का 40 फुट का टुकड़ा टूट गया। इससे पानी खेतों में भर गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 500 एकड़ में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को इससे नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। किसान रमेश, सतबीर, दयानंद, मीर सिंह, हरिओम, मनमोहन व राजेंद्र का कहना है कि नहर टूटने के कारण उनकी पकी-पकाई फसल नष्ट हो गई। अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal