दोस्तों के संग नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
चरखी दादरी में बड़ा हादसा! लोहारू कैनाल में नहाने गए समीर और कार्तिक की डूबने से मौत। एनडीआरएफ (NDRF) और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नहर से बरामद किए शव।
Jun 3, 2026, 18:30 IST
चरखी दादरी /03 जून 2026
चरखी दादरी में लोहारू कैनाल में नहाने गए 2 किशोरों की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए। शवों का दादरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
जानकारी के अनुसार दादरी शहर के वार्ड-17 निवासी साढ़े 17 वर्षीय समीर कादयान और झरना घाट निवासी 16 वर्षीय कार्तिक अपने कुछ साथियों के साथ लोहारू कैनाल में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान दोनों किशोर पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। सदर पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों किशोर अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए थे। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में लापता गए। साथ मौजूद साथियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया।
पुलिस और एनडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान चलाकर देर रात समीर कादयान का शव बरामद कर लिया गया। जबकि आज सुबह दोबारा शुरू किए गए अभियान में कार्तिक का शव भी नहर से निकाला गया ।