चरखी दादरी का जवान जम्मू कश्मीर में शहीद

चरखी दादरी के जवान अमित सांगवान (24) जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। वह अपने साथी जवानों के साथ गाड़ी में जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें तीनों जवान शहीद हो गए। कुछ देर में उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव सारंगपुर पहुंचेगा। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अमित के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। दादा सेना से रिटायर्ड हैं। अमित की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। परिवार के लोग जल्द उनकी शादी करने वाले थे।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में 4 मई को सेना का एक वाहन 600 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई। मृतक जवानों की पहचान अमित सांगवान, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई।
सेना की गाड़ी जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा थी। करीब साढ़े 11 बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे गाड़ी खाई में गिर गई। इसके बाद सेना, पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया।
डेढ़ साल पहले सेना में भर्ती हुए परिवार के मुताबिक अमित की उम्र करीब 23 से 24 साल के बीच थी। गांव के सरकारी स्कूल से उन्होंने 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद भिवानी के एक कॉलेज से बीकॉम की। डेढ़ साल पहले वह सेना में बतौर ड्राइवर भर्ती हो गए। उनकी पोस्टिंग पठानकोट में थी। रविवार को वह सेना के किसी काम से गाड़ी लेकर अपने साथी जवानों के साथ जम्मू कश्मीर गए थे।
घर में दादा-दादी और मां, बड़ी बहन शादीशुदा अमित के पिता राजेश सांगवान की करीब 5-6 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। घर में अमित के अलावा दादा, दादी और मां हैं। दादा सेना से रिटायर हो चुके हैं और अब गांव में ही खेती करते हैं। मां और दादी हाउस वाइफ हैं। अमित की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।
नवंबर में शादी का प्लान था परिवार के मुताबिक अमित एक महीना पहले छुट्टी पर घर आए थे। तब परिवार के लोगों ने उनके लिए लड़की देखना शुरू की थी। आखिर में उनका रिश्ता भिवानी के दरियापुर गांव में एक लड़की से तय हुआ। इसके बाद अमित की सगाई करा दी। कुछ दिन पहले अमित ड्यूटी पर लौट गए थे। परिवार का प्लान था कि नवंबर में उनकी शादी करेंगे।