चरखी दादरी का जवान कपूरथला में शहीद
May 15, 2025, 12:14 IST
हरियाणा के चरखी दादरी के गांव समसपुर के रहने वाले मनोज गोली लगने से शहीद हो गए। सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर है। वहीं परिवार के लोग पार्थिव देह लेने के लिए पंजाब गए हैं।
2011 में सेना में हुए भर्ती
जानकारी के अनुसार गांव समसपुर निवासी करीब 34 वर्षीय मनोज कपूरथला ग्रेनेडियर मैकेनिक पद पर तैनात था। जहां गोली लगने से उसके शहीद होने की सूचना मिली है। वह साल 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। कपूरथला में गोली लगने से वह शहीद हो गया। उनका शव कपूरथला आर्मी अस्पताल में हैं, जहां से शव लेने के लिए परिजन पंजाब गए हैं।

