चौधरी बंशीलाल ने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया लेकिन किरण चौधरी ने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए पाला बदला- दिग्विजय सिंह चौटाला
भिवानी
जननायक जनता पार्टी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने राज्यसभा सांसद किरण चौधरी पर पलटवार करते हुए कहा कि कभी कांग्रेस पार्टी को मां कहने वाली किरण चौधरी आज व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए भाजपा के गुणगान करने में मशगूल हैं।वहीं उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए पद का होना जरूरी नहीं बल्कि अच्छी विचारधारा का होना जरूरी होता है। जजपा नेता ने यहां जारी ब्यान में किरण चौधरी के दिग्विजय के कद को लेकर ब्यान पर पलटवार करते हुए कहे।
चौटाला ने कहा कि स्व.चौधरी बंशीलाल ने हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष किया था। उन महान व्यक्तित्व के धनी राजनेता ने कभी भी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया था। यहां तक की कांग्रेस हाईकमान से लेकर उस समय के बड़े बड़े राजनीतिक लोगों ने उन पर कांग्रेस को लेकर दबाव बनाया था लेकिन चौधरी बंशीलाल ने हरियाणा विकास पार्टी बनाकर हरियाणा की जनता की लड़ाई को लड़ा।
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि किरण चौधरी में वह विचार धारा गायब नजर आती है वह संघर्ष करने की बजाए पक्का पकाया खाने की सोच रखती है। किरण चौधरी ने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए संघर्ष करने की बजाए भाजपा में सरेंडर करना उचित समझा।
दिग्विजय ने कहा की राजनीति में विचारधारा मायने रखती है ना कि कोई पद। जननायक चौधरी देवीलाल ने बिना पद के लिए हरियाणा के हितों की रक्षा की थी। उन्होंने बनी बनाई सरकारों को छोड़कर जनता के हितों के लिए काम करना उचित समझा था जननायक जनता पार्टी उन्हीं के नक्शे कदमों पर चलकर जनता के हितों के लिए संघर्ष कर रही है।
दिग्विजय ने किरण चौधरी को नसीहत देते हुए कहा कि किरण चौधरी के पास तो पद भी है और कद भी लेकिन राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्होंने कितनी बार संसद में हरियाणा के हितों को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किये है। हरियाणा में बढ़ रहे अपराध के ग्राफ को रोकने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कि है।
किसानों को थानों में खाद दी जाती है लेकिन तब किरण चौधरी का कोई ब्यान नहीं आता। असल में किरण चौधरी ने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए भाजपा के सामने सरेंडर किया यह सब जानते हैं।।।।

