Haryana Police Action on Arson Case: भिवानी में होटल के बाहर गाड़ी फूंकने और मारपीट के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

भिवानी में होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाड़ी में आगजनी के मामले में सातवां आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार। पुलिस रिमांड पर भेजा।
 
hotel arson case Bhiwani

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट कर होटल के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगाने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में संगीन अपराधों में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट कर होटल के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगाने के मामले में सातवें आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

प्रदीप निवासी गांव बामला की शिकायत पर थाना सदर भिवानी में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 14.10.2025 की रात कुछ युवक होटल पर आए, जिन्होंने होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा होटल के बाहर खड़ी एक गाड़ी में आग लगाकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की जांच के दौरान दिनांक 23.09. 2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के उप निरीक्षक बलजीत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मामले में एक अन्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सर्वेश पुत्र अजय कुमार निवासी बामला  के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वारदात वाले दिन अन्य आरोपियों के साथ मौके पर मौजूद था।

इस मामले में पुलिस टीम द्वारा 06 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने उसे  02 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।