Accused Arrested News 2026: भिवानी में पुलिस टीम पर गोली चलाने वाला कुख्यात आरोपी विकास उर्फ मोटिया गिरफ्तार, अस्पताल से दबोचा

भिवानी में सीआईए स्टाफ-2 की टीम पर जानलेवा हमला करने और फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी विकास उर्फ मोटिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।
 
Bhiwani police crime news Hindi

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा संगीन वारदातों में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में थाना सदर पुलिस ने सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर हमला करने के मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 17.11.2026 को प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सदर भिवानी पुलिस के सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में आरोपी को सामान्य अस्पताल भिवानी से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास उर्फ मोटिया पुत्र रणसिंह निवासी गांव कालोद, तहसील सिवानी, जिला भिवानी के रूप में हुई है।

 सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम को थाना सिवानी में हत्या के मामले में वांछित आरोपी विकास उर्फ मोटिया एवं उसके साथी की तलाश के दौरान गांव देवसर लिंक रोड चौक, गांव दिनोद मंदिर के पास मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया तथा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से अवैध पिस्तौल से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी विकास उर्फ मोटिया के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल तथा दो खाली कारतूस बरामद किए गए थे। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी भिजवाया गया था।

इस संबंध में थाना सदर भिवानी में अभियोग  बीएनएस व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में आरोपी विकास उर्फ मोटिया ने गांव कालोद में अनिल पुत्र जगबीर की हत्या की वारदात में अपने साथियों के साथ शामिल होना भी स्वीकार किया है। आरोपी के विरुद्ध पहले भी अभियोग दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश प्राप्त हुए हैं।